Tuesday, 30 May 2017

Dosti Sayari






एक जैसे दोस्त सारे नही होते,
           कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते, 
                आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ,
             कौन कहता है ‘तारे ज़मीं पर’ नहीं होते.


     मिल जाती है कितनो को ख़ुशी, 
 मिट जाते हैं कितनो के गम, 
  मैसेज इसलिये भेजते है हम, 
                          ताकि न मिलने से भी अपनी दोस्ती न हो कम.



              फूल बनकर मुस्कुराना जिन्दगी है, 
              मुस्कुरा के गम भूलाना जिन्दगी है, 
                   मिलकर लोग खुश होते है तो क्या हुआ, 
                       बिना मिले दोस्ती निभाना भी जिन्दगी है!


नफरत को हम प्यार देते है, 
प्यार पे खुशियाँ वार देते है, 
बहुत सोच समझकर हमसे कोई वादा करना.. 
ऐ-दोस्त.. हम वादे पर जिदंगी गुजार देते है!!

चाहत वो नहीं जो जान देती है, 
चाहत वो नहीं जो मुस्कान देती है, 
ऐ दोस्त चाहत तो वो है,
 जो पानी में गिरा आंसू पहचान लेती हैं.


डरते है आग से कही जल न जाये, 
डरते है ख्वाब से कहीं टूट न जाये, 
लेकिन सबसे ज़्यादा डरते है आपसे,
 कहीं आप हमे भूल न जाये.


ज़िन्दगी लहर थी आप साहिल हुए,
 न जाने कैसे हम आपकी दोस्ती के काबिल हुए, 
न भूलेंगे हम उस हसीं पल को, 
जब आप हमारी छोटी सी ज़िन्दगी में शामिल हुए.


दिन हुआ है तो रात भी होगी, 
हो मत उदास, कभी बात भी होगी, 
इतने प्यार से दोस्ती की है, 
जिन्दगी रही तो मुलाकात भी होगी..


गुलाब खिलते रहे ज़िंदगी की राह् में,
 हँसी चमकती रहे आप कि निगाह में. 
खुशी कि लहर मिलें हर कदम पर आपको, 
देता हे ये दिल दुआ बार–बार आपको.



एक पहचान हज़ारो दोस्त बना देती हैं, एक मुस्कान हज़ारो गम भुला देती हैं, ज़िंदगी के सफ़र मे संभाल कर चलना, एक ग़लती हज़ारो सपने जला कर राख देती है. दोस्ती हर चहरे की मीठी मुस्कान होती है, दोस्ती ही सुख दुख की पहचान होती है, रूठ भी गऐ हम तो दिल पर मत लेना, क्योकि दोस्ती जरा सी नादान होती है…!!!


वो दिल क्या जो मिलने की दुआ न करे, 
तुम्हें भुलकर जिऊ यह खुदा न करे, 
रहे तेरी दोस्ती मेरी जिन्दगानी बनकर, 
यह बात और है जिन्दगी वफा न करे|


दोस्त को दोस्त का इशारा याद रहेता हे, 
हर दोस्त को अपना दोस्ताना याद रहेता हे,
 कुछ पल सच्चे दोस्त के साथ तो गुजारो, 
वो अफ़साना मौत तक याद रहेता हे|


दोस्ती का शुक्रिया कुछ इस तरह अदा करू,
 आप भूल भी जाओ तो मे हर पल याद करू,
 खुदा ने बस इतना सिखाया हे मुझे कि
 खुद से पहले आपके लिए दुआ करू..


देखी जो नब्ज मेरी, 
हँस कर बोला वो हकीम,
 जा जमा ले महफिल पुराने दोस्तों के साथ..
 तेरे हर मर्ज की दवा वही है ..


वादा ना करो अगर तुम निभा ना सको,
 चाहो न उसको जिसे तुम पा ना सको, 
दोस्त तो दुनिया में बहुत होते है,
 पर एक खास रखो जिसके बिना मुस्कुरा ना सको।


दोस्ती हर चेहरे की मुस्कान होती है,
 दोस्ती ही सुख-दुःख की पहचान होती है, 
कोई रूठ भी जाये तो दिल पे मत लेना, 
क्युकी दोस्ती जरा सी नादान होती है।


मुस्कराहट का कोई मोल नहीं होता, 
कुछ रिश्तों का कोई तोल नहीं होता,
 लोग तो मिल जाते है हर मोड़ पर.. 
हर कोई आप सब की तरह अनमोल नहीं होता!


दुआओ पे हमारे ऐतबार रखना,
 दिल में अपने ना कोई सवाल रखना,
 देना चाहते हो अगर खुशिया हमें, 
                                          तो बस आप खुश रहना और अपना ख्याल रखना। 💖 Good Morning


ऐ दोस्त जब भी तू उदास होगा, 
मेरा ख्याल तेरे आस-पास होगा, 
दिल की गहराईयों से जब भी करोगे याद हमें, 
तुम्हें.. हमारे करीब होने का एहसास होगा।


यकीन नहीं तुझे अगर, तो आज़मा के देख ले, 
एक बार तू, जरा मुस्कुरा के देख ले, 
जो ना सोचा होगा तूने, वो मिलेगा तुझको भी, 
एक बार आपने कदम, बढ़ा के देख ले।


सभी मित्रों को समर्पित हाँ थोड़ा थक गया हूँ दूर निकलना छोड दिया, पर ऐसा नही की मैंने चलना छोड़ दिया। फासले अक्सर रिश्तो में दूरी बढ़ा देते है, पर ये नही की मैंने दोस्तों से मिलना छोड दिया। हां जरा अकेला हूँ दुनिया की भीड मे, पर ऐसा नही है कि मैंने दोस्ताना छोड दिया। याद तुम्हें करता हूं दोस्तों और परवाह भी, बस कितनी करता हूं ये बताना छोड़ दिया।। 👬


दोस्ती वो नहीं जो जान देती है, 
दोस्ती वो भी नहीं जो मुस्कान देती है, 
अरे सच्ची दोस्ती तो वो है..
 जो पानी में गिरा हुआ आंसू भी पहचान लेती है|


तक़दीर लिखने वाले एक एहसान करदे, 
मेरे दोस्त की तक़दीर मैं एक और मुस्कान लिख दे, 
न मिले कभी दर्द उनको, 
तू चाहे तो उसकी किस्मत मैं मेरी जान लिख दे.


न जाने सालों बाद कैसा समां होगा,
 हम सब दोस्तों में से कौन कहा होगा, 
फिर अगर मिलना होगा तो मिलेंगे ख्वाबों मे, 
जैसे सूखे गुलाब मिलते है किताबों मे.


No comments:

Post a Comment